इसरो के पूर्व प्रमुख, डॉ. के. कस्तूरीरंगन – एक प्रतिष्ठित खगोल वैज्ञानिक और पद्म पुरस्कार विजेता को एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वे हमारे संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. सत्य पॉल जी की 2020 में 101वीं जयंती पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। वे भारत के अंतरिक्ष मिशनों को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में योगदान देने के लिए प्रसिद्ध हैं, डॉ. कस्तूरीरंगन ने विज्ञान के क्षेत्र में समाज के लिए एक अमिट छाप छोड़ी है। वे 25 अप्रैल, 2025 को इस संसार को सदा के लिए अलविदा कह कर चले गए।

यह वास्तव में राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी याद में, स्कूल में मौन रखा गया ,जिसमें उनकी महान आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।