Sliderपंजाब

फिल्लौर से बड़ी खबर फिर से बाबा साहिब अंबेडकर की मूर्ति की

जालंधर : एक बार फिर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना दूसरी बार फिर फिल्लौर के गांव नंगल से सामने आई है, जहां शरारती तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। पूरी घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, आरोपी व्यक्ति जिसने मुंह को ढक रखा है और बाबा साहेब की प्रतिमा पर स्प्रे कर रहा है। इस घटना से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूल की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गत देर रात शरारती तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई। इस मामले को लेकर विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसके बाद पुलिस ने पन्नू और घटना को अंजाम देने वाले उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि पंजाब में अशान्ति फैलने का कोशिश की जा रही है। आतंकी पन्नू द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर गुरपतवंत पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे एक दिन गिरफ्तार कर जेल में डाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button