जालंधर, 2 जून 2025 : पंजाब में सतगुरु कबीर महाराज जी की जयंती का राज्य स्तरीय समारोह जालंधर में आयोजित किया जाएगा। इसी के संदर्भ में 11 जून को मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर भार्गव कैंप से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में आज आप नेता अतुल भगत ने सतगुरु कबीर मंदिर के पदाधिकारियों से शौभायात्रा की तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ मंदिर में एक बैठक का आयोजन भी किया गया।
अतुल भगत ने शौभायात्रा के रास्ते में आने वाली समस्याओं को निगम अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनको तुरंत प्रभाव से ठीक करने को कहा, जिसमें टूटी सड़कों को नया बनाने ,पैच वर्क, सिवरेज सफाई, स्ट्रीट लाइट का उचित बंदोबस्त करने को कहा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन सतीश बिल्ला, प्रधान राकेश भगत, अशोक कुमार, बलदेव कुमार,पार्षद पति सौरभ सेठ,पार्षद हरजिंदर लाडा, ज्वाइंट कमिश्नर मनदीप कौर,एसई रजनीश डोगरा,एसई गगनेजा, एसडीओ करन दत्ता, एसडीओ हरप्रीत सिंह,जेई गितांश, जेई हरिंद्र सिंह तथा नगर निगम का अन्य स्टाफ मौजूद था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।