Sliderपंजाब

अमृतसर ब्रेकिंग: ब्लू स्टार बरसी से पहले दरबार साहब में घटित एक घटना

अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर बेअदबी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, श्री दरबार साहिब के बाहर स्थित श्री गुरु अर्जन देव निवास नजदीक एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी की। मौके पर मौजूद संगत ने तुरंत उस आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ADCP-3 जसरूप कौर बाठ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि घल्लूघारा दिवस के चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और संगत भी बड़ी संख्या में पहुंच रही है। जब आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई, तो संगत ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button