महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन से कई यात्री ट्रैक पर गिर गए। हादसे के बाद रेलवे और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार 10 से 12 यात्री ट्रेन से नीचे गिरे हैं। हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है।