Sliderअंतराष्ट्रीय

रविवार रहा पृथ्वी का सबसे गर्म दिन, तापमान ने पिछले 100,000 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा

वॉशिंगटन: गत रविवार को पृथ्वी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है जो पिछले कुछ वर्षों में टूटे कई तापमान रिकॉर्ड में एक और इजाफा है। यह जानकारी यूरोपीय जलवायु सेवा कॉपरनिकस ने मंगलवार को दी। रविवार 21 July को पिछले 100,000 वर्षों में सबसे गर्म दिन माना जा सकता है और पर्यावरणीय प्रभाव इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। 21 जुलाई को वैश्विक औसत तापमान अपने उच्च स्तर 17.09 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसी के साथ ही कम से कम 84 वर्षों बाद 21 जुलाई पृथ्वी का सबसे अधिक गर्म दिन था।यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (C3S) के अनुसार मासिक गर्मी रिकॉर्ड की एक श्रृंखला को देखें तो जून तक लगातार पिछले 12 महीने से हर माह वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। C3S के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 1940 के बाद 21 जुलाई सबसे अधिक गर्म दिन था। यह छह जुलाई 2023 के 17.08 डिग्री सेल्सियस तापमान के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है। जुलाई 2023 और पिछले सभी वर्षों के तापमान के बीच बड़ा अंतर है। जुलाई 2023 से पहले अगस्त 2016 में पृथ्वी का दैनिक औसत तापमान रिकॉर्ड 16.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, तीन जुलाई 2023 के बाद से 57 दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान पिछले रिकॉर्ड से अधिक रहा है। C3S के निदेशक कार्लो बूनटेंपो ने कहा कि पिछले 13 महीनों के तापमान और उससे पिछले रिकॉर्ड के बीच चौंकाने वाला अंतर है।

Related Articles

Back to top button