
लुधियाना: थाना पीएयू के अधीन आते हबडां रोड पर डेयरी कांप्लेक्स के सामने एक 11 साल के बच्चे को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कैंटर चालक ने कुचल दिया जिसके कारण बच्चा गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद परिवार सदस्यों द्वारा कैंटर चालक को गिरफ्तार करने के रोष में जीटी रोड पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार कवलजीत सिंह ने बताया कि गंभीर रूप में जख्मी हुए 11 साल की बच्चों की डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चों को कुचलने वाले कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।