Sliderपंजाब

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशेंट को करवाया नाश्ता

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान पर जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशंटों को फल,दूध, दलिया वितरित किए और सभी जरूरतमंद पेशेंट को सुबह का नास्ता करवाया । इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर रमेश भंडारी ने आपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया ।पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने ऐली रमेश भंडारी को माला पहना कर सन्मानित किया। छाबड़ा साहब ने कहा कि हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। गर्ग ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा,कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, ऐ के बहल, ऐली राकेश चावला,हर्षवर्धन शर्मा, दीपक कौड़ा, नरेंद्र शर्मा,रमेश भंडारी,विनोद कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button