जालंधर : आज शनिवार को बारिश जैसा मौसम है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार शाम से मौसम बदला। लेकिन गाजियाबाद में अलग अलग क्षेत्रों में रात में हल्की बारिश हुई। जहां लोनी में भी हल्की बारिश हुई।रात में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। आज शनिवार सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिन में बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने का पूर्वानुमान है। गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।