Sliderअन्य राज्य

31 जुलाई तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश

दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की जानकारी दी है। अगले कुछ दिनों तक खासकर 31 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसके साथ आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं का भी खतरा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मानसून की गतिविधियों को तेज़ कर दिया है।हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जैसे जिलों में 31 जुलाई तक भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। 31 जुलाई के बाद मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है।दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 4 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Back to top button