Sliderराष्ट्रिय

भारत ने पाकिस्तान के बयान की कड़ी निंदा कहा ये?

दिल्ली: हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा शहर में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए एक बेहद विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न देश है और यदि किसी भी स्थिति में उनका देश डूबने लगे तो वे आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे। यह बयान न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।भारत ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह टिप्पणी पाकिस्तान की परमाणु ताकत का प्रदर्शन करने की एक कोशिश है। मंत्रालय ने इस बात पर गहरा संदेह जताया कि क्या पाकिस्तान में परमाणु कमान और नियंत्रण पूरी तरह से सुरक्षित और जिम्मेदार हाथों में है, खासकर उस देश में जहाँ सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर काम करती है। विदेश मंत्रालय ने यह भी खेद जताया कि ये धमकी भरे बयान किसी मित्र देश की जमीन से दिए गए। भारत ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह के परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

Related Articles

Back to top button