Sliderपंजाब

गोल्ड खरीदने वालों को राहत

जालंधर : दशहरे के बाद गोल्ड खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। 3 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,17,154 रुपए पर है, सोना 0.37 फीसदी टूटा है। चांदी की बात करें तो इसमें 1.33 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,42,796 रुपए प्रति किग्रा पर है।इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 47% बढ़कर 3,896.8 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। चांदी की कीमत 62% बढ़कर 48 डॉलर हो गई है। इसके मुकाबले शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स ने सिर्फ 5% रिटर्न दिया है और मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे हैं। बिटकॉइन ने भी सिर्फ 22% की बढ़त दी है।

Related Articles

Back to top button