Sliderपंजाब

हुआ तरनतारन उपचुनाव की तारीख का ऐलान

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर पंजाब की हॉट सीट मानी जा रही तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज घोषणा की है कि तरनतारन में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव के लिए सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

क्यों अहम है यह उपचुनाव?

यह उपचुनाव पंजाब की चार प्रमुख पार्टियों – आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार?

1. आम आदमी पार्टी (AAP): हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2. शिरोमणि अकाली दल (SAD): अकाली दल ने एक महिला चेहरे पर दांव खेलते हुए प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को टिकट दिया है।

3. कांग्रेस (Congress): कांग्रेस ने करणवीर सिंह बुर्ज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

4. भारतीय जनता पार्टी (BJP): भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है

Related Articles

Back to top button