
**
● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रतिभा उभारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल द्वारा पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ करवाई गई। प्रतियोगिता में कुल 42 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हें विद्यार्थियों ने कल्पना चावला,भगत सिंह, चाचा नेहरू ,विराट कोहली, सीतारमन जैसे प्रसिद्ध पात्रों और संचार साधन जैसे रेडियो, सोशल मीडिया इत्यादि बनकर अपनी प्रतिभा को मंच पर जीवंत किया। श्रीमती वैशाली सहगल और श्रीमती रजनी शर्मा के निर्णयानुसार श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को विजेता घोषित करके पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली और उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप जी ने विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर उनकी सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की स्कूल नेतृत्त्व द्वारा अत्यधिक सराहना की गई, जिसमें डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा शामिल थे।