Sliderराष्ट्रिय

भारतीयों के लिए H-1B वीजा का इंटरव्यू मार्च तक स्थगित

दिल्ली: अमेरिका में H-1B वीज़ा अप्लाई करने वाले कई भारतीय आवेदकों की उम्मीदें इस महीने ठंडे पानी में गिर गई हैं। अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार रात एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि जिन आवेदकों को पहले से अपॉइंटमेंट मिली थी और उन्हें पुनर्निर्धारित करने की सूचना दी गई है, उन्हें पुराने दिन पर दूतावास आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर के मध्य से अंत तक निर्धारित कई इंटरव्यू अब मार्च 2026 तक स्थगित कर दिए गए हैं। अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया कि यदि कोई आवेदक पुराने निर्धारित दिन पर आता है, तो उसे इंटरव्यू के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने H-1B वीज़ा आवेदकों और उनके H-4 आश्रितों के लिए सोशल मीडिया वेरिफिकेशन बढ़ा दिया है। अब सभी आवेदकों को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल “पब्लिक” मोड में रखना होगा, ताकि उनके ऑनलाइन व्यवहार की समीक्षा की जा सके। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो रही है और इसका उद्देश्य यह पहचानना है कि कौन सा आवेदक अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button