Sliderअन्य राज्य

पुंछ में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए घुसपैठ की एक संदिग्ध कोशिश को विफल कर दिया है। सेना ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रही एक पाकिस्तानी महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और महिला के आतंकी कनेक्शन की गहनता से जांच की जा रही है।यह घटना पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल की है। सीमा पर तैनात जवानों ने आधुनिक निगरानी उपकरणों के जरिए एलओसी के पास एक संदिग्ध गतिविधि देखी। पकड़ी गई महिला का नाम शहनाज अख्तर है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली जिले के गिम्मा गांव की रहने वाली है। वह चोरी-छिपे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही थी तभी सतर्क जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button