जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अमरजीत सिंह से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।

सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को गुरबाणी से लिए पावन शब्दों निहाल करते हुए कहा कि
*जिनके चोले रतड़े पिआरे कंतु तिना कै पासि*
*धूडि़ तिना की जे मिलै जी कहु नानक की अरदासि*
नवजीत भारद्वाज जी ने शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि यहाँ चोले का अर्थ शरीर व मन के वस्त्र से है और रतड़े का अर्थ है लाल रंग में रंगे हुए। अध्यात्म में लाल रंग प्रेम, उत्साह और प्रभु की भक्ति का प्रतीक माना जाता है। गुरु साहिब कहते हैं कि जिनका मन (चोला) परमात्मा के प्रेम के रंग में पूरी तरह रंगा गया है, वे सौभाग्यशाली हैं।
नवजीत भारद्वाज जी इस शब्दको ओर गहराई से समझाते हुए कहते है कि जिस भक्त का हृदय प्रेम से ओत-प्रोत होता है, कंतु (ईश्वर रूपी पति) सदैव उनके अंग-संग रहता है। उन्हें ईश्वर को ढूँढने के लिए कहीं बाहर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। प्रभु उनके हृदय में ही निवास करते हैं।
नवजीत भारद्वाज जी शब्द का अनुसरण करते है *धूडि़ तिना की जे मिलै जी कहु नानक की अरदासि* अर्थात् कि इस शब्द में गुरु नानक देव जी नम्रता की मिसाल पेश करते हुए कहते हैं कि ऐसे पूर्ण पुरुषों और प्रेमियों के चरणों की धूल यदि मुझे प्राप्त हो जाए, तो मेरा जीवन धन्य हो जाए। गुरु साहिबान जी अरदास (प्रार्थना) करते हैं कि हे प्रभु! मुझे उन सच्चे प्रेमियों की संगति और उनके चरणों की सेवा प्राप्त हो, जो तुझसे जुड़े हुए हैं।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि यह शब्द हमें सिखाता है कि दिखावे की भक्ति से श्रेष्ठ प्रेम की भक्ति है। जब मनुष्य अपने अहंकार को त्यागकर प्रभु के प्रेम में रंग जाता है, तो ईश्वर स्वयं उसके वश में हो जाते हैं। ऐसे गुरुमुखों की संगति करना ही जीवन का असली फल है।
इस अवसर पर संजीव शर्मा,पंकज वर्मा,राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर , प्रदीप वर्मा,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा,ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह,बावा खन्ना, धर्मपालसिंह, अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप,परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय,बलदेव सिंह सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।