
प्रयागराज: प्रयागराज में जारी माघ मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुबह आठ बजे तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात से ही लोगों का संगम क्षेत्र में आगमन जारी है और आज बसंत पंचमी पर सुबह आठ बजे तक 1.04 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने कहा चूंकि प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का वास है, इसलिए यहां बसंत पंचमी स्नान का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी पर पीला वस्त्र धारण करने, पीली वस्तुओं का दान करने और मां सरस्वती की पूजा का विधान है उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन से ही ऋतु परिवर्तन का एहसास जनमानस को होने लगता है और लोग गुलाल आदि लगाकर इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं।