उत्तर प्रदेश : रायरबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार और बेकाबू कार का कहर देखने को मिला है। सुलतानपुर जनौली के पास हाईवे पर पैदल चल रहे 4 लोगों को कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में घायल 7 लोगों में से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक नाबालिग लड़की शामिल है।CO ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार जब्त कर ली गई है, लेकिन आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया है। हादसे के बारे में पता चलते आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।