अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग हुई।जिसमें नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, को-चेयरमैन केवल शर्मा, संजीव गंभीर कन्वीनर थे।चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा ने अपनी कमेटी की रिपोर्ट पेश की,बोर्ड सदस्यों ने रिपोर्ट सर्वसम्मति से पास कर दी,जिस में 2026-27 के लिए ऐली विनोद कुमार कौल को प्रधान,आईपीपी पवन कुमार गर्ग,सीनियर वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा,उप प्रधान प्रथम लोकेश बजाज,उप प्रधान अशोक बजाज,सचिव पूजा बजाज,ट्रेजियर मोहित सेठ,पीआरओ पंकज कोहली, जॅयांट सचिव राजेश वर्मा को चुना गया।नवनियुक्त प्रधान विनोद कुमार कौल ने नॉमिनेशन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा व टीम सदस्यों को आभार व्यक्त किया और सभी को भरोसा दिलाया कि हम सब मिलजुल कर समाज सेवा के कार्य ज्यादा से ज्यादा करेंगे।उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू व सभी सदस्यगण ने नई टीम को मुबारकबाद व शुभकामनाऐं दी, संस्थापक जी डी कुन्द्रा ने शुभकामनाऐं देते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर उप गर्वनर प्रथम गवर्नर एन के महेंद्रू, पूर्व प्रधान विजय शर्मा, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, ऐडवोकेट हितेन, राकेश चावला,वाई के सिंगल, सेवा सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।