
जालंधर:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालयों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
प्रत्येक वर्ष भविष्य निधि पुरस्कार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा ईपीएफओ मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर अनुपालन प्रबंधन एवं सेवा वितरण श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालयों तथा सेवा वितरण श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को प्रदान किए जाते हैं।
इस वर्ष भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने 19 फरवरी, 2026 को पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस समारोह की गरिमा श्री राजीव बिष्ट, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश जोन की उपस्थिति से बढ़ी, जिन्होंने उत्कृष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों एवं कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए।
निम्नलिखित कार्यालयों को दावों के निपटान, डिफॉल्ट प्रबंधन, शिकायत निवारण तथा अन्य परिचालन मानकों सहित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर संबंधित श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया:
अनुपालन प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय – आरओ, बठिंडा
सेवा वितरण में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय – आरओ, शिमला
सुश्री रीना मंडल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, प्रभारी, आरओ बठिंडा तथा श्री राकेश कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, प्रभारी, आरओ शिमला ने अपने-अपने कार्यालयों की ओर से पुरस्कार प्राप्त किए।
सेवा वितरण में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी श्रेणी के अंतर्गत, दावा निपटान में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निम्न अधिकारियों को सम्मानित किया गया:
श्री सुखविंदर सिंह, वरिष्ठ एसएसए, आरओ चंडीगढ़
श्री मृितुंजय चौधरी, वरिष्ठ एसएसए, आरओ बठिंडा
श्री दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ एसएसए, आरओ लुधियाना
श्री दयानंद झा, वरिष्ठ एसएसए, आरओ जालंधर
सुश्री समृद्धि, वरिष्ठ एसएसए, आरओ शिमला
सुश्री दीपिका त्रेहान, एसएसए, आरओ अमृतसर
सभा को संबोधित करते हुए श्री राजीव बिष्ट, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी तथा उनकी जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करते रहने और दक्षता, ईमानदारी तथा तत्परता के माध्यम से हितधारकों की संतुष्टि बढ़ाने हेतु दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया।