Sliderअंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 19 चौकियों पर किया कब्जा

इस्लामाबाद: दक्षिण एशिया में दो पड़ोसी देशों, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब खुली जंग में तब्दील होता नजर आ रहा है। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान द्वारा किए गए हालिया हवाई हमलों का करारा जवाब देते हुए सीमा पर स्थित 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और एक मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। इस खूनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।अफगानिस्तान के वाइस स्पीकर हमदुल्लाह फितरत के अनुसार यह कार्रवाई 22 फरवरी को पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान सीमा के भीतर किए गए हमलों का बदला है जिसमें 19 अफगान नागरिकों की जान चली गई थी। तालिबान ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया है।तालिबान ने दावा किया है कि अफगान सेना न केवल चौकियों पर कब्जा किया बल्कि भारी मात्रा में गोला-बारूद भी अपने हाथ में लिया ह 55 पाक सैनिक मारे गए जिनमें से 23 के शव बरामद करने का दावा किया गया है।

Related Articles

Back to top button