दिल्ली; भारतीय वायदा बाजार में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में जारी हलचल और घरेलू मांग में मजबूती के चलते आज सुबह से ही बाजार में रौनक देखी जा रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह सोना ₹1,59,967 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। पिछले बंद के मुकाबले इसमें ₹258 की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जानकारों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर डॉलर में मजबूती बनी रहती है, तो कीमतों में आगे और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।सोने के मुकाबले चांदी में आज ज्यादा चमक देखी जा रही है। MCX पर चांदी ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुँच गई है। आज सुबह के सत्र में चांदी की कीमतों में ₹5,331 का बड़ा उछाल आया है। औद्योगिक मांग और वैश्विक सप्लाई चैन में अनिश्चितता के चलते चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है।