मोगा: मोगा जिले के निहाल सिंह वाला निवासी महिंदर सिंह की किस्मत अचानक बदल गई। जो व्यक्ति अब तक छोटी सी दुकान पर चूल्हा ठीक कर रोज़ी-रोटी कमाता था, वह अब 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतकर करोड़पति बन गया है। उसे पंजाब स्टेट महा शिवरात्रि बंपर 2026 में यह इनाम मिला है।महिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। वह परिवार के साथ गुरुग्राम के कुलदेवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय वे पटरां मार्केट में चश्मा ठीक करवाने रुके। वहीं पास में लगे लॉटरी स्टॉल से उन्होंने एक टिकट खरीद लिया। महिंदर सिंह भगवान शिव के भक्त हैं और मानते हैं कि महाशिवरात्रि पर उन्हें यह इनाम मिला है, जो भगवान की कृपा है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कभी-कभी लॉटरी खरीदते थे, लेकिन इतनी बड़ी जीत की उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की लुधियाना में लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान महिंदर सिंह भावुक हो गएथी।