
*जालंधर-* जालंधर स्थित सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में 24 अप्रैल को मनाई जाने वाली माँ बगलामुखी जयंती को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में धाम परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को धाम से भव्य सांध्य फेरी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण और क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। सांध्य फेरी के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बनाया जाएगा।
बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन वेल्फेयर सोसाइटी, गोकुल सोसाइटी और गुलमोहर वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
धाम प्रबंधन के अनुसार माँ बगलामुखी जयंती के अवसर पर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।