Sliderराष्ट्रिय

मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च तक पंजाब सहित कई हिस्सों में बारिश को लेकर यैलो अलर्ट किया जारी

जालंधर: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च तक पंजाब सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तूफान और बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 2-3 दिनों से उत्तर भारत में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। पंजाब के कई जिलों में पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए मुंह ढंककर या सिर पर कपड़ा रखकर चलते दिखाई दे रहे हैं। बढ़ते तापमान का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। कई घरों और दफ्तरों में अब एयर कंडीशनर और कूलर चलने शुरू हो गए हैं, जिसके कारण बिजली की मांग में भी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Back to top button