
दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच प्रशासन ने जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है एक तरफ सरकार ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है. लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने के लिए कहा गया है सिलेंडर की लाइन लगे लोगों का फायदा जमाखोर उठा रहे हैं एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है इसे लेकर प्रशासन अलर्ट है उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और तमिलनाडु में लगातार छापेमारी चल रही है यहां भारी संख्या में अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैंयूपी के हापुड़ में देहात थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर 32 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं इसमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर थे आरोपी रिहान के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है पटना जिले के शाहपुर इलाके में प्रशासन ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए गोदाम में छिपाकर रखा गया है मौके से 100 से अधिक घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं