Sliderराष्ट्रिय

अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान हुए क्षतिग्रस्त, 6 सैनिकों की मौत

दिल्ली; मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में अमेरिका के पांच ‘रिफ्यूलिंग’ विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और उनकी मरम्मत की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई।बीते दिन भी पश्चिमी इराक के आसमान में ईंधन भरने वाले दो KC-135 विमानों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक विमान क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 6 अमेरिकी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा है कि यह हादसा किसी दुश्मन के हमले या ‘फ्रेंडली फायर’ का परिणाम नहीं था, बल्कि एक दुर्घटना थी। दूसरा विमान सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा।

Related Articles

Back to top button