दिल्ली: दुबई स्थित दुनिया की अग्रणी और तेजी से बढ़ती एयरलाइंस Emirates ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए दुबई आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दुबई आने और वहां से जाने वाली सभी उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। एमिरेट्स ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल हवाई अड्डे पर न जाएं और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।पोस्ट में कहा गया, “दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। कृपया हवाई अड्डे पर न जाएं।