Sliderपंजाब

पंजाब में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

जालंधर: छात्रों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब में मार्च महीने के दौरान लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलने जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के कारण इन छुट्टियों की घोषणा की गई है।जानकारी के अनुसार 21 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के मौके पर भी राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

Related Articles

Back to top button