
*चण्डीगढ़, मार्च, 2026* : किसी भी घर या बिल्डिंग में छोटी-छोटी चीजें, जैसे दरवाजों के हैंडल या फिटिंग्स दिखने में भले साधारण लगें, लेकिन वही उसकी मजबूती और लुक तय करती हैं। अब इसी क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए हाउस ऑफ जॉली ने अपने साथ दो अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स जोड़ लिए हैं। ये डिजाइन-आधारित ब्रांड्स- एनरिको कैसिना और ओमपोरो हैं।
इन दोनों ब्रांड्स की खास बात यह है कि ये अपनी डिजाइन, कारीगरी और टिकाऊपन के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। दोनों की मौजूदगी करीब 80 देशों में है, जिससे अब हाउस ऑफ जॉली का दायरा और भी बढ़ जाएगा।
पंडित श्री जीतेंद्र नाथ भार्गव ने आजादी से पहले भारत में जॉली की शुरुआत की थी और तब से ही यह आर्किटेक्चरल हार्डवेयर के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बना हुआ है। अब नई पीढ़ी के नेतृत्व में कंपनी ऐसे ही ब्रांड्स को जोड़ रही है, जो गुणवत्ता और डिजाइन के मामले में मजबूत पहचान रखते हैं।
कंपनी के डायरेक्टर राजेश भार्गव ने कहा कि उनका फोकस सिर्फ विस्तार पर नहीं, बल्कि सही ब्रांड्स को चुनने पर है। वे ऐसे ही पार्टनर्स के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान और मजबूत विरासत हो। इटली का ब्रांड एनरिको कैसिना अपने क्लासिक डिजाइन और पुरानी कारीगरी के लिए जाना जाता है, वहीं ओमपोरो
आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन मेटल वर्क के लिए मशहूर है। इन दोनों के जुड़ने से भारतीय ग्राहकों और डिजाइनर्स को अब ज्यादा ग्लोबल और प्रीमियम विकल्प मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि आगे भी वह इसी तरह सोच-समझकर कदम उठाएगी, ताकि ग्राहकों को बेहतर और टिकाऊ प्रोडक्ट्स मिलते रहें।