दिल्ली; फैशन की दुनिया के दिग्गज मनीष मल्होत्रा के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। मशहूर डिजाइनर की मां, सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें और भावनात्मक संदेश साझा करते रहते थे। 19 मार्च, 2026 की रात उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।जैसे ही मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर सामने आई, फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष का बॉलीवुड सितारों के साथ बहुत गहरा और पारिवारिक रिश्ता रहा है, यही वजह है कि इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए कई बड़े सितारे देर रात उनके आवास पर पहुंचे।