
दिल्ली: कमोडिटी बाजार में आज सुबह बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहां सोना और चांदी दोनों ही दबाव में नजर आए एमसीएक्स पर कारोबार के दौरान कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।MCX पर सोने की कीमत 2,000 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,37,221 रुपये के स्तर पर पहुंच गई, जो करीब 1.5% की गिरावट को दर्शाता है। वहीं चांदी में और भी तेज बिकवाली देखने को मिली, जहां कीमत 7,700 रुपये से ज्यादा फिसलकर 2,17,408 रुपये तक आ गई। यह गिरावट लगभग 3.5% के आसपास रही।विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली जैसे कारणों से कीमती धातुओं पर दबाव बना है। खासतौर पर चांदी में ज्यादा गिरावट यह दिखाती है कि industrial demand से जुड़ी चिंताएं भी असर डाल रही हैं।बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ जानकार इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौके के रूप में भी देख रहे हैं, जहां गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।