पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘’पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ में विद्यालय के बारे में साँझा की गई जानकारी

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में दिनांक 27.03.2026 को विद्यालय में विद्यालय में सत्र 2026-27 में दाखिल होने वाले बालवाटिका-एक से नौवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा तक के नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की जानकारी हेतु ‘पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यालय में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावको को स्कूल के नियमों और इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के काबिल स्टाफ़ का परिचय दिया और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों तथा अभिभावकों की भूमिका का महत्त्व बताया। उन्होंने अभिभावकों को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संतुलित आहार, अनुशासन, सकारात्मक वातावरण एवं सुसंस्कारों के महत्त्व पर विशेष बल देते हुए विद्यालय द्वारा निरंतर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।अभिभावकों को शिक्षकों से मिलने, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को समझने तथा नए सत्र की जानकारी प्राप्त करने के अवसर प्रदान किए गए। उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप ने भी अभिभावकों को विद्यार्थियों की योग्यता व क्षमता को निखारने के अवसर तलाश करते रहने के लिए प्रेरित किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट,
डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा में भी अभिभावकों के सहयोग की कामना करते हुए उनका हार्दिक आभार प्रकट किया

Related Articles

Back to top button