पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के नन्हें विद्यार्थी ‘वंडरलैंड भ्रमण’ में हुए रोमांचित

● विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में बालवाटिका-एक से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 27 मार्च 2026 को ‘वंडरलैंड’ की ट्रिप आयोजित की गई। वार्षिक परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों के तन-मन को स्फूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से इस रोमांचक और मनोरंजक ट्रिप का आयोजन किया गया। सर्वांगीण विकास में सहायक इस ट्रिप में
248 विद्यार्थी बहुत रोमांचित हुए। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। आकर्षक झूलों पर सवारी करते, स्वादिष्ट भोजन करते तथा संगीत की धुनों पर थिरकते हुए विद्यार्थियों ने आनंदपूर्वक क्षणों का जीभरकर लुत्फ़ उठाया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट,
डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने बताया कि उत्साहित विद्यार्थियों के लिए यह दिन अविस्मरणीय रहा

Related Articles

Back to top button