SliderUncategorizedपंजाब

सर्व नौजवान सभा ने समाज सेवा करते हुए मनाया चेयरमैन सुरेश मल्हन का जन्मदिन

फगवाड़ा 30 मार्च (शिव कौड़ा) सर्व नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा की ओर से सभा के चेयरमैन सुरेश मल्हन यू.एस.ए. का जन्मदिन बड़ी सादगी और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह की अगुवाई में सोसवा पंजाब के सहयोग से स्कीम नंबर 3, होशियारपुर रोड फगवाड़ा में संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में होम केयर कोर्स कर रही महिलाओं को नर्सिंग कोट वितरित किए गए, जबकि जरूरतमंद स्कूली विद्यार्थियों को पूरे वर्ष की फीस भेंट की गई। इस मानवीय प्रयास संबंधी आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश शामिल हुईं। जबकि विशेष अतिथि के रूप में रणजीत मल्हन उपस्थित रहे। सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेहमानों का हार्दिक स्वागत करते हुए सभा द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि अनीता सोम प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि यदि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसर केवल औपचारिक खुशियों तक सीमित न रहकर उन्हें समाज सेवा से जोड़ा जाए, तो वे यादगार बन जाते हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता और शिक्षार्थिनियों को नर्सिंग कोट प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कदम है, जो समाज में नई सोच और सकारात्मक संदेश पैदा करता है। विशेष अतिथि रणजीत मल्हन ने बताया कि सुरेश मल्हन यू.एस.ए. हमेशा ही समाज सेवा और मानवता भलाई के कार्यों से गहराई से जुड़े रहते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर किया गया यह प्रयास युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुरेश मल्हन यू.एस.ए. के सहयोग और प्रेरणा से सभा द्वारा समय-समय पर शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह और अन्य समाज भलाई से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसरों को समाज हित के कार्यों से जोडऩा ही वास्तविक सेवा है और यही संदेश सभा लगातार समाज तक पहुंचा रही है। समारोह के दौरान उपस्थित सभी मेहमानों और सदस्यों ने सुरेश मल्हन यू.एस.ए. की उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। सुरेश मल्हन के जन्मदिन का केक भी काटा गया। अंत में सभा की ओर से सभी मेहमानों, सहयोगियों और उपस्थित जनों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के समाज भलाई कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुनील बेदी, गुरदीप सिंह तुली, सभा के उप प्रधान रविंदर सिंह राय, परमजीत राय, नरेंद्र सैनी, गुलशन कपूर, रणजीत सिंह बेदी, समाज सेवक रमन नेहरा, हरजिंदर गोगना, जगजीत सेठ, मैडम आशू बग्गा, मैडम गुरजीत कौर, मैडम सुखप्रीत कौर, मैडम लक्ष्मी और मैडम खुशी राणा के अलावा सेंटर की शिक्षार्थिनियां कोमलप्रीत, मोनिका, रजनी, अनुराधा, तानिया, आराधना, दिव्या, गोमती, अमनजोत, सुखमन, रुपिंदर, जाचना, भारती, सिमरन, मालती, प्रीति, प्राची, सुनीता, अनामिका, गुरचरण, पायल, मनीषा, अनमोल, अमनदीप सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button