दिल्ली: गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज आधी रात से सफर करना थोड़ा और महंगा होने जा रहा है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिक ने द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर टोल की दरों में 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है इस बदलाव का सीधा असर उन हजारों वाहन चालकों पर पड़ेगा जो रोजाना काम के सिलसिले में इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं मंगलवार रात 12 बजे के बाद से ही नई दरें लागू कर दी गई हैं जिससे कार से लेकर भारी ट्रकों तक के लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगेद्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल पर अब कार वालों को एक तरफ के सफर के लिए 225 रुपये देने होंगे जो कि पहले के मुकाबले 5 रुपये ज्यादा है अगर आप 24 घंटे में वापस आते हैं तो आपको 340 रुपये का शुल्क चुकाना पड़ेगा वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी कार और जीप का रेट 95 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है बस और ट्रक जैसे बड़े वाहनों के लिए भी 5 से 15 रुपये तक का इजाफा किया गया है जिससे ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ने की आशंका है टोल की दरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए बनने वाले मासिक पास के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं गदपुरी टोल प्लाजा के पास 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को अब मासिक पास के लिए 350 रुपये की जगह 360 रुपये देने होंगे यह 10 रुपये की बढ़ोतरी उन लोगों के लिए है जो रोजाना टोल पार करके अपने दफ्तर या व्यापार के लिए जाते हैं एनएचएआई के मुताबिक टोल दरों में यह बदलाव सालाना समीक्षा के आधार पर किया गया है ताकि सड़कों के रखरखाव और सुविधा को बेहतर बनाया जा सके