जालंधर, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में “श्री आशुतोष महाराज आयुर्वैदिक फार्मेसी – संजीविका उत्पादों” के नए आउटलेट का शुभारंभ स्पोर्ट्स मार्केट, बस्ती नौ, जालंधर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर स्वामी गिरधरानंद जी, स्वामी प्रभु रमननानंद जी, स्वामी सज्जनानंद जी एवं जालंधर आश्रम की प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी शशि प्रभा भारती जी, साध्वी त्रिनयना भारती जीवन पारिवारिक सदस्य टिप टॉप पैकर्स से दिवेश खुराना ने भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा नारियल फोड़कर शुभारंभ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने कहा कि यह आउटलेट जालंधर शहर के लिए स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। इस केंद्र पर लोगों को शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तथा जैविक (ऑर्गेनिक) फूड आइटम्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही जनमानस की आवश्यकता एवं मांग के अनुसार अन्य उपयोगी उत्पाद भी यहाँ उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

संस्थान से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि आज के समय में लोग प्राकृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेद और जैविक उत्पादों की उपलब्धता समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह आउटलेट न केवल लोगों को शुद्ध और विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध करवाएगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ, संतुलित एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर शहर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि अब शहरवासियों को आयुर्वेद की शुद्ध औषधियाँ और जैविक खाद्य सामग्री एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

संस्थान की ओर से सभी शहरवासियों से आग्रह किया गया कि वे इस नए आउटलेट पर पधारें, विजिट करें और आयुर्वेदिक एवं ऑर्गेनिक उत्पादों का लाभ प्राप्त करें।