फगवाड़ा ( नितिन कौड़ा )

पंजाब एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने जिला कपूरथला की कोर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक रमन नेहरा को सदस्य नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति आयोग के चेयरमैन जस्टिस संत प्रकाश, सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह तथा प्रसिद्ध समाजसेवी जतिंदर सिंह शंटी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के जस्टिस हरकेश मनुजा और जस्टिस नमित कुमार उपस्थित रहे। इससे अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से डीजीपी पंजाब गौरव यादव, डीजीपी चंडीगढ़ डा. सागर प्रीत हुड्‌डा तथा डीजीपी स्पेशल ह्यूमन राइट्स पंजाब डा. नरेश अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पंजाब स्टेट कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स की वाइस चेयरपर्सन गुरजीत रूची बावा और पंजाब स्टेट कमीशन फार वूमेन की चेयरपर्सन राज लाली भी मौजूद रही। इस अवसर पर जिला कपूरथला की कोर कमेटी में समाज सेवक रमन नेहरा के अलावा एडवोकेट चंदन पुरी, सुनील कुमार, सलीम मसीह, संजय सैनी, हरप्रीत सिंह, नंद सोनी, पियूष सोनी, राजमनी और गुरजोत सिंह को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक रमन नेहरा ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया (एंटी करप्शन सैल) के पंजाब प्रधान भी हैं। इसके साथ ही रमन नेहरा खत्री महासभा पंजाब के महासचिव, भाजपा एनजीओ सैल पंजाब के कार्यकारी सदस्य, विश्व हिंदू संघ के जिला कपूरथला अध्यक्ष तथा खत्री अरोड़ा वैलफेयर बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व सदस्य एवं पंजाब प्रदेश ब्योपार मंडल के फगवाड़ा सिटी प्रधान भी हैं। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े हुए फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक रमन नेहरा लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को फगवाड़ा के साथ साथ जिला कपूरथला के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज सेवक रमन नेहरा ने विश्वास दिलवाया है कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी तन्मयता से निभाएंगे। इस अवसर पर फगवाड़ा के गणमान्य लोगों ने तथा पंजाब एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं भेंट कीं।