
दिल्ली : एक बार फिर जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।आम लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश न करने की दी सलाह प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस अधिकारी और टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर वकीलों और आम लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है। पूरे क्षेत्र में जांच जारी है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले भी फिरोजपुर कोर्ट को इसी तरह की ईमेल के जरिए धमकी मिल चुकी है, हालांकि उस दौरान चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस इस बार भी हर एंगल से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुटी है