दिल्ली: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब एक क्रांतिकारी फीचर लेकर आ रहा है। अब आपको हर वीडियो के लिए तैयार होकर कैमरे के सामने बैठने की जरूरत नहीं होगी। यूट्यूब जल्द ही ‘एआई डिजिटल अवतार लॉन्च करने वाला है जो आपकी जगह आपके शॉर्ट्स वीडियो में नजर आएगा। यह अवतार बिल्कुल आपकी तरह दिखेगा और आपकी ही आवाज में बात भी करेगा सबसे पहले ऐप में एक लाइव सेल्फी लेनी होगी जिससे एआई आपके चेहरे की बनावट को समझ सके। आपको कुछ शब्द या वाक्य पढ़ने होंगे जिससे एआई आपकी आवाज और बोलने के अंदाज को कॉपी कर ले। एक बार सेटअप पूरा होने पर आप 8 सेकंड तक की क्लिप बिना खुद रिकॉर्ड किए अपने अवतार से बनवा सकेंगे। कई ऐसी क्लिप्स को जोड़कर एक लंबा वीडियो भी तैयार किया जा सकता है।यह फीचर यूट्यूब ऐप और यूट्यूब क्रिएट दोनों जगह उपलब्ध होगा। आप जब चाहें अपने अवतार की शक्ल और आवाज को बदल या दोबारा रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं तो अवतार को डिलीट करने का पूरा अधिकार आपके पास होगा। पहले केवल फोटो से वीडियो बनता था, लेकिन अब इसमें आपकी असली आवाज का जादू भी जुड़ेगा।