*चंडीगढ़, 15 अप्रैल*
नयागाँव नगर काउन्सिल चुनाव में अपनी तय हार से घबराई आम आदमी पार्टी अब लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतर आई है। 14 अप्रैल की देर रात से 15 अप्रैल तड़के करीब 1:35 बजे तक एस.डी.एम. खरड़ के दफ्तर में बंद दरवाजों के पीछे आप नेताओं द्वारा वोटों की हेरफेर की गई । यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी का जोकि नयागाँव मंडल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भुप्पी, पूर्व पार्षद सुरिंदर कौशिश बब्बल, पार्षद पति बबलू कोरी और मंडल महामंत्री सुरेश यादव के साथ पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

➖ सत्यापित वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ — लोकतंत्र पर सीधा हमला
भाजपा नेताओं के अनुसार, आप पार्टी के नेता बूथ स्तर के अधिकारियों बी.एल.ओ. द्वारा सत्यापित मतदाता सूचियों से खुलेआम छेड़छाड़ कर रहे हैं। विरोधी दलों के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं और अपने समर्थकों के नाम अवैध तरीके से जोड़े जा रहे हैं भाजपा ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि सत्ता बचाने की साजिश है।

➖ दिन में बंद दफ्तर, रात में चोरी-छिपे खेल
भाजपा नेता सुरिंदर कौशिश बब्बल और करण जब शाम 4 बजे एस.डी.एम. दफ्तर पहुंचे, तो उन्हें 5 बजे यह कहकर भेज दिया गया कि कार्यालय बंद हो चुका है।

लेकिन उसी दफ्तर में आधी रात को बंद दरवाजों के पीछे आप नेताओं की मौजूदगी ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रात 12 बजे जब भाजपा नेता दोबारा मौके पर पहुंचे, तो आप नेताओं की गाड़ियां वहां खड़ी मिलीं और खिड़की के अंदर आप का नयागाँव ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साफ दिखाई दिया।

➖ सरकारी अधिकारी भी शामिल? बड़ा सवाल
रात करीब 1:35 बजे जब आप नेता बाहर निकले, तो उनके साथ नगर काउन्सिल के ए.एम.ई. हरभजन सिंह, सैनिटरी इंस्पेक्टर संतोष वर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर महेश और क्लर्क सौरभ आनंद जैसे सरकारी अधिकारी भी बाहर आते दिखे।

➖ भाजपा ने तीखा सवाल उठाया— आधी रात को सरकारी अधिकारी एवं आप पार्टी नेता बंद दफ्तर में क्या कर रहे थे?
क्या यह पूरा खेल सरकारी संरक्षण में चल रहा था?

➖ विधायक पर सीधे आरोप — सत्ता बचाने के लिए मशीनरी का दुरुपयोग
भाजपा ने आरोप लगाया कि खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान अपनी हार से बचने के लिए सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग कर रही हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल चुनावी अनियमितता नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का घिनौना उदाहरण है।

➖ कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
भाजपा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस वोट हेरफेर कांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।