कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आज दूसरे और अंतिम चरण के तहत 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। यह चरण तय करेगा कि क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण बंगाल के अपने ‘गढ़’ को बचाने में सफल रहती हैं या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार इस किले को ढहाकर सत्ता के करीब पहुंचेगी।पश्चिम बंगाल में सुबह 1 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 142 सीटों पर मतदान जारी है।बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी कार पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा, “इस निर्वाचन क्षेत्र में हर जगह टीएमसी की गुंडागर्दी हो रही है। 200-250 टीएमसी गुंडों ने रॉड और बांस की लाठियों से मेरी कार पर हमला किया। उन्होंने मेरे ड्राइवर पर भी हमला किया।