Sliderराष्ट्रिय

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमतों में रिकॉर्ड तौड़ बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर अब आपकी जेब और थाली पर पड़ने वाला है। यह नई दरें 1 मई, 2026 से लागू हुई हैं। यानि की अब बाहर खाना 10 से 15% तक महंगा हो सकता है। बीते 3 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मार्च में 144 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये और मई की शुरुआत में ही 993 रुपये बढ़ाए गए हैं। इस तरह तीन बार में सिलेंडर की कीमत 1,332.50 रुपये बढ़ चुकी है। अब दिल्ली और अन्य शहरों में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये के पार पहुंच गया है।फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस ऑफ इंडिया ने इस स्थिति को ‘गंभीर झटका’ बताया है। संगठन का कहना है कि परिचालन लागत इतनी बढ़ गई है कि कई छोटे रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर हैं। बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए अब मेन्यू कार्ड की कीमतों में बदलाव करना उनकी मजबूरी बन गया है। उद्योग जगत ने सरकार से गुहार लगाई है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, वरना रोजगार में भारी कटौती और रेस्टॉरेंट की बंदी का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Related Articles

Back to top button