
जालंधर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री राम मंदिर जंज घर में चार दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिवस में साध्वी मेधावी भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक विवेचना को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आज धरा के संसाधनों का दोहन हो रहा है। कोयला, जल, दुर्लभ पदार्थ सब समाप्त होने की कगार पर है। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि एक दिन हमें रहने के लिए दूसरी धरती खोजनी होगी।उन्होंने दूर अंतरिक्ष में ऐसे ग्रह खोजें जो देखने में भारत जैसे लगते है। उनका कहना है कि शायद इन पर पानी भी मिल जाए। नासा को अमेरिका ने लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी। यदि वनस्पति शांत हो, अंतरिक्ष शांत हो, औषधियां शांत हो, धरती शांत और धरती पर रहने वाला मानव भी शांत हो। जब मानव का मन संतुलित होगा तो यह प्रकृति अपने आप हो संतुलन चलेगी। इसलिए आज आवश्यकता है उस ब्रह्मज्ञान की जिसके माध्यम से मानव का मन शांत हो फिर पूरे ब्रह्मांड को वह शांत रख सकता है। पनप रही हैं, जो एक इंसान को इंसान नहीं रहने देती बल्कि उन बुराइयों ने इंसान को एक दानव की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है l इसलिए आज एक बार फिर जरूरत है समाज को ऐसी अवतरित सत्ता की जो दिशा विहीन मानवीय इकाई को दिशा प्रदान करके समाज में शांति को स्थापित कर सके l महापुरुष जब धरती पर आते हैं तो उनका एकमात्र लक्ष्य होता है परम सत्य का साक्षात्कार जन-जन को करवाना वे जीवन पर्यंत इस कार्य के लिए तत्पर रहते हैं ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अविनाशी आत्मा को दिखा देते हैं यही वह संजीवनी औषधि है जिससे वे जन समाज को पाप ताप से मुक्त करते है l शिव कथा के अंतिम दिन भी साध्वी मनजिंदर भारती, साध्वी आरती भारती, साध्वी रेखा भारती, साध्वी रीता भारती द्वारा शिवमय भजन का गायन किया। इस अवसर पर साध्वी पल्लवी भारती जी साध्वी शशिप्रभा भारती जी, स्वामी सज्जनानंद जी, पवन कुमार टीनू हल्का इंचार्ज आम आदमी पार्टी विधान सभा आदमपुर, राज कुमार राजा प्रधान नगर कौंसिल, अश्वन भल्ला प्रधान ज़िला यूथ कांग्रेस, योगेश अरोड़ा प्रधान मार्केट एसोसिएशन, सुखदेव राज (पार्षद), राकेश बग्गा (पार्षद), डॉ. कमल सिंह(पार्षद), इंद्रजीत मेहता, राकेश कुमार, जगदीश, जीत रानी अरोड़ा(पार्षद), नीति अरोड़ा(पार्षद), नैंसी अरोड़ा, शीतल मेहता, अमृत वर्षा, मन्नू खोसला पवन कुमार वेस्टर्न यूनियन आदि मौजूद थे