जालंधर: शहर के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। उक्त धमकी ई-मेल के जरिए बी.एम.सी. चौक स्थित स्कूल को मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं वहीं आपको बता दें कि पंजाब में पिछले 10 दिनों में 3 धमाके हो चुके है।