Sliderपंजाब

खरड़ में ईडी की Raid, ड्राइवर गिरफ्तार

मोहाली: मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की रेड से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले व्यक्ति के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को आते देख किसी ने रिहायशी टावर की 9वीं मंजिल से एक बैग नीचे फेंक दिया, जिसमें कथित तौर पर नकदी भरी हुई थी।बताया जा रहा है कि नीचे पहले से एक गाड़ी लेकर खड़ा ड्राइवर तुरंत बैग उठाकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन ED टीम की नजर इस पर पड़ गई और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button