SliderUncategorizedपंजाब

मनजीत सिंह टीटू के प्रभारी बनते ही 15 नंबर मंडल में आई नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के 15 नंबर मंडल में नई सक्रियता और ऊर्जा उस समय से देखने को मिल रही है, जब से वार्ड नंबर 50 के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष सरदार मनजीत सिंह टीटू को मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी बनने के तुरंत बाद ही मनजीत सिंह टीटू ने मंडल को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मंडल से संबंधित पूरा संगठनात्मक डाटा एकत्रित किया गया है और पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने की योजना बनाई गई है। विशेष रूप से वे भाजपा कार्यकर्ता जो किसी कारणवश नाराज या निष्क्रिय हो गए थे, उन्हें दोबारा पार्टी से जोड़ने के लिए घर-घर जाकर मिलने का कार्यक्रम भी तैयार किया गया है।

यह बैठक सुनील कुमार माल्टू जुल्का के निवास स्थान पर आयोजित की गई। इस अवसर पर जगजीत सिंह, इंदर मोहन सिंह, गुरदीप सिंह छाबड़ा, रणबीर सिंह, संदीप बब्बर, अजीत सिंह, विशाल कक्कड़, डॉ. मनजीत सिंह, मोहित त्रेहन, संतोष, सुशील चौहान, दीपक, आनंद शर्मा, माणिक लेखी, अश्वनी गुप्ता, तिलक राज सहगल, राजन मल्हन, जीवन ज्योति टंडन, सुरिंदर शर्मा (पप्पू) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस संबंध में आयोजित मंडल बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ विशेष रूप से पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मनजीत सिंह टीटू ने की, जिसमें बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मनजीत सिंह टीटू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हमारा दिल है और यदि हम अपने ही दिल के साथ खिलवाड़ करेंगे तो यह संगठन के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें सम्मान और पहचान दी है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम दिन-रात मेहनत कर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले समय में मंडल की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में नेताओं ने विश्वास जताया कि मनजीत सिंह टीटू के नेतृत्व में 15 नंबर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button