जालंधर/दसुआ ( ) भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने दसुआ में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कौशल सेतु की अध्यक्षता में नगर कौंसिल चुनावों को लेकर जिला इकाई के साथ एक विशेष संगठनात्मक बैठक की।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर कौंसिल चुनावों के लिए जिला इकाई के साथ रणनीति तैयार करना तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए रमन पब्बी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए नगर कौंसिल चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रघुनाथ सिंह राणा (हल्का इंचार्ज), संजीव मिन्हास (पूर्व जिला प्रधान), एडवोकेट शुभ सरोच, विजय कामरेड, अमोलक हुंदल, श्रीमती रजनी कौशल, बलकिश राज, अनिल शर्मा, कोना प्रधान, नारायण, जसवंत पप्पू, बब्बी डोगरा, रिम्पी रहलान, रिम्पा शर्मा, करणपाल सिंह, अमरजीत गोल्डी, ओंकार सिंह, रघुनाथ सिंह, राजिंदर सिंह, आशुतोष सलारिया, अनिल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।