Sliderराष्ट्रिय

पुणे के बारामती में ट्रेनिंग विमान क्रैश

पुणे: पुणे के बारामती के गोजुबावी गांव में बुधवार को एक दो सीटों वाला ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी और विमान में सवार एकमात्र trainee पायलट बारामती हवाई पट्टी के निकट स्थित गोजुबावी गांव के पास हुई इस घटना के बाद सुरक्षित बाहर आ गया। उन्होंने बताया कि विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का था।पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर हुई। उन्होंने कहा चश्मदीद से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। अचानक उतरने के दौरान विमान का एक हिस्सा पहले बिजली के एक खंभे से टकराया और फिर जमीन से टकराया।पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Back to top button